फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं निकालते समय थ्रेशर में फंसा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कुम्हारिया में रविवार दोपहर थ्रेशर से गेहूं निकालते समय एक मजदूर थ्रेशर के अंदर फंस गया और उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुम्हारिया के किसान ओमप्रकाश के खेत में गेहूं निकालने का कार्य चल रहा था। रविवार दोपहर सिरसा के गांव जोधकां निवासी मजदूर नरेश थ्रेशर से गेहूं निकाल रहा था। दोपहर को अचानक नरेश का हाथ मशीन में चला गया और वह मशीन के दरांतों में फंस गया। थ्रेशर के लगातार चलने के कारण उसका शरीर मशीन के अंदर फंसता चला गया और उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर बड़ोपल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें