सीआईए ने पकड़ा शराब से भरा केंटर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सीआईए पुलिस ने हिसार-सिरसा हाईवे पर नाका लगाकर एक केंटर से शराब का जखीरा बरामद कर चाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केंटर व 185 देसी शराब की बोतलें जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किय है। गांव खाराखेड़ी के पास सीआईए पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान हिसार की ओर से एक कैंटर टाटा 407 आता दिखाई दिया। केंटर चालक ने सामने खड़ी पुलिस को देखकर केंटर को रोक कर वापस मोड़ने लगा, जो मोड़ते समय बन्द हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए केंटर चालक को मौके पर काबू किया। पुलिस ने गाड़ी का तिरपाल हटाकर चैक किया तो उसमे 146 पेटी शराब मार्का शौकिन व 39 पेटा शराब मार्का माल्टा की 2220 देसी शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी से शराब बारे पूछताछ कर रही हैं। आरोपी की पहचान अमरजीत निवासी गांव जोगा जिला मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है