शहर व सदर थाना पुलिस ने कृषि विभाग के एडीओ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों के तीन किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 188, 278 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एडीओ राजेंद्र सिंह ने गांव गुल्लरवाला के किसान महेंद्र द्वारा खेत में पराली जलाने की शिकायत दी है। कृषि विभाग अधिकारी विजेंद्र मलिक ने शहर थाना में शिकायत देकर गांव डांगरा के किसान जगरूप व बलबीर द्वारा पराली में आग लगाने की बात कही है। पुलिस ने दोनों मामलों में तीनों किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।