फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित गोलियों सहित युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ बेचने वालों की धरपकड़ करते हुए जाखल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव तलवाड़ा के समीप एक व्यक्ति को नशे की प्रतिबंधित दवाओं सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान सोनी निवासी तलवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया। जाखल थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम जब गांव तलवाड़ा के बस स्टैंड के पास पहुंची तो जाखल की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जोकि सामने पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशे की 140 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें