भट्टू कलां। गांव बनावाली के पास ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत होने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को 26 वर्षीय विक्रम निवासी किरढ़ान गांव ढांड में आदमपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने के बाद अपने गांव किरढ़ान आ रहा था। इसी दौरान भट्टू कलां हिसार रोड पर गांव बनावाली के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शादीशुदा था तथा उसके एक लड़की है। विक्रम दोपहर बाद पेट्रोल पंप से इसलिए छुट्टी लेकर आया था कि उसे 1 नवंबर को हरियाणा पुलिस की परीक्षा के लिए फरीदाबाद पेपर देने जाना था। उसके लिए उसे तैयारी करनी थी। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। संवाद