फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: भाखड़ा नहर में गिरी गाय को बचाने के लिए जान पर खेल गए गोरक्षक, 2 घंटे की मेहनत से बचाया

Wed, 04 Jan 2023 04:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गोरक्षा दल की टीम के पास सूचना आई थी कि टोहाना योग आश्रम के पास स्थित भाखड़ा नहर पुल से गाय गिर गई है।
विज्ञापन
गाय को नहर से बाहर निकालने के लिए नहर में कूदे गौ रक्षा दल की टीम के सदस्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लोग जहां घरों में दुबकने को मजबूर है वहीं हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में गौ रक्षा दल की टीम ने भाखड़ा नहर में गिरी गाय को अपनी जान पर खेलकर बचाया है। उसके बाद समाज के गण्यमान्य लोगों ने गोरक्षा दल की टीम के इस कार्य की सराहना की है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गोरक्षा दल की टीम के पास सूचना आई थी कि टोहाना योग आश्रम के पास स्थित भाखड़ा नहर पुल से गाय गिर गई है। जिसके बाद गोरक्षा दल की टीम गाय को बचाने के रेस्क्यू में जुट गई। टीम के सदस्य मूल कुमार, कुलविंदर, शुभम, दिलावर ने भाखड़ा में छलांग लगा दी। इस दौरान गाय किनारे के कभी इस तरफ तो कभी दूसरी तरफ होती रही।

टीम के सदस्य ठंडे पानी में भी 3 से 4 किलोमीटर दूर तक गाय को काबू करने में लगे रहे। गाय बहती हुई गांव कूदनी स्थित हेड के पास पहुंच गई। इस दौरान सदस्यों को लगा गाय हेड के जालों में न फंस जाए तो यह रेस्क्यू गो रक्षा दल की टीम के लिए चैलेंज बन गया। आखिरकार 2 घंटे की मशक्कत के बाद गाय को हेड से पहले ही रस्सी डाल कर बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख सुखविंदर सिंह गिल ने गाय को निकालने में मदद की तथा सभी लोगों ने भी गोरक्षा दल टीम की तारीफ की। इस मौके पर गाय को निकालने में राहुल अरोड़ा, नीरज, रमनदीप, आदि मौजूद रहे।

यह सब इतना असान नहीं था- सिंह
आप के प्रमुख सुखविंदर सिंह गिल ने कहा कि जनवरी महीने की कड़कड़ाती सर्दी में भाखड़ा नहर में कूदकर गाय को जिंदा बाहर निकालना आसान नहीं था लेकिन गौ रक्षा दल की टीम ने गाय को बचाकर साहसिक कार्य किया है।

गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया बिना अपनी जान की परवाह किए उनकी टीम के सदस्यों ने गाय को बचाने का रेस्क्यू शुरू किया। जिसके तहत भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी और करीब 4 किलोमीटर तक गाय को बचाने में जुटे रहे। अंत में कुद्नी हेड के पास पहुंचकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा ऐसे उनकी टीम गायों को बाहर निकालकर उपचार करवाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें