फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान कटाई के सीजन से विधानसभा चुनावों में मतदान पर पड़ सकता है असर

Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। विधानसभा चुनावों में मतदान पर धान की कटाई का सीजन बड़ा असर डाल सकता है। इसका बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्र में सितंबर से अंतिम सप्ताह से धान की फसलों की कटाई शुरू होना माना जा रहा है। इसमें किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग व्यस्त हो जाते है।
विज्ञापन

टोहाना खंड के गांवों में धान की फसल पकने लगी है। मतदान 5 अक्तूबर को होगा, यानि वोटिंग से पहले धान की कटाई का सीजन शुरू हो जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी कहते हैं कि धान की फसल 1509 वैरायटी की कटाई एक अक्तूबर से पहले शुरू हो जाएगी। गांव समैन के किसान रामफल सिंह, राजबीर सिंह, संतलाल, सतपाल सिंह ने बताया कि धान के सीजन में किसान व मजदूर पूरी तरह से व्यस्त होंगे।
विज्ञापन

इस बार धान की फसल काफी अच्छी है व बंपर पैदावार होने की संभावना है। धान की 1509 वैरायटी की कटाई एक अक्तूबर से पहले शुरू होने की पूरी संभावना है।
-मुकेश महला, एसडीओ, कृषि विभाग टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें