फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना फिर पकड़ रहा रफ्तार, लोगों में लापरवाही बेशुमार

विज्ञापन
लघु सचिवालय में बिना मास्क वालों को रोकते तहसीलदार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना की दस्तक दे चुकी तीसरी लहर रोकना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। न लोग मान रहे हैं और न ही सरकारी कार्यालयों में बैठने वाले कर्मचारी। हर रोज कोरोना संक्रमित मिलने वाले केसों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को भी नौ नए संक्रमित मिले हैं। अब तक 28 नए मामले आ चुके हैं। इसके बावजूद आम जनता गंभीरता नहीं समझ रही है। बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी तो दूर, लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। आलम ये है कि शहर हो या गांव, प्रशासन को हर जगह सख्ती करनी पड़ रही है। मगर फिर भी लापरवाही नहीं थम रही है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में बिना मास्क प्रवेश करने वालों के डीआरओ ने काटे चालान
उपायुक्त के आदेश पर जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल व तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया ने लघु सचिवालय में आने वाले आगंतुकों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जांचे। उन्होंने आगंतुकों को मास्क लगाकर ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए आगाह किया। उन्होंने बिना मास्क आने वाले नागरिकों के चालान भी किए। डीआरओ ने कहा कि नए आदेशों में मास्क नहीं लगाने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के अलावा वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाने वालों और दूसरी डोज को ड्यू करने वालों पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर किसी संस्थान में भी कोविड उचित व्यवहार का उल्लंघन मिला तो संबंधित संस्थान पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना होगा। जुर्माना न भरने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 व 60 के अतिरिक्त आईपीसी 188 के तहत कार्रवाई होगी।
संख्या बढ़ी तो रेड जोन में आएगा जिला, बढ़ेंगी मुश्किलें
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा में पहले पांच जिलों को रेड जोन में रखा गया था। मगर अब 11 जिले रेड जोन में आ चुके हैं। अगर फतेहाबाद जिला भी रेड जोन में आया तो दुकानदारों से लेकर आम नागरिकों तक की मुश्किलें बढ़ेंगी। रेड जोन वाले जिलों में बाजार शाम छह बजे तक ही खोलने की अनुमति मिल रही है। वहां मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है।
विज्ञापन

हर रोज आ रहे 8 से 9 केस
इस समय फतेहाबाद जिले में कोरोना केसों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कभी आठ तो कभी नौ नए केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को भी कोरोना के 9 नए केस सामने आए। इससे पहले बुधवार को आठ और मंगलवार को नौ केस आए थे। इस समय जिले में कोरोना के सक्रिय केस 28 हैं।
इस लहर में जिले में मिल चुके नए केस : 28
अब तक तीनों लहर में मिले कुल केस : 17 हजार 868
ठीक हो चुके कोरोना संक्रमित : 17 हजार 355
कोरोना से मौत : 485
रिकवरी रेट : 97.13 प्रतिशत
कोट
कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए जिलावासी गंभीरता समझें। घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी रखें। कोरोना से हमें सावधानियां ही बचा सकती हैं। वैक्सीन लगवाना भी जरूरी है।
प्रदीप कुमार, डीसी, फतेहाबाद।
फाइल 34 का जोड़

चार मरला कॉलोनी बाजार में बिना मास्क खरीदारी करने आईं महिलाएं।- फोटो : Fatehabad

हंस मार्केट में एक स्टाल पर बिना मास्क विक्रेता व खरीदार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें