फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला, 352 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 01 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल के लिए लाइन में लगे मरीज।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोमवार को जिले में कोरोना का एक नया केस मिला है और 352 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को भूना के गांव बैजलपुर निवासी 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा लैब से 352 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जो कि निगेटिव है। जिले में सोमवार को कोरोना के 186 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। लैब में अभी 504 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

14 कोरोना संक्रमित हुए डिस्चार्ज
सोमवार को जिले में 14 कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं। अभी फिलहाल जिले में 27 एक्टिव केस हैं और इसमें एक कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल है।

अप्रैल माह में मिले 121 कोरोना संक्रमित केस :
जिले में अप्रैल माह में 121 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है। जिले में अब तक कोरोना के 431558 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20379 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। रिकवरी रेट जिले में 97.43 फीसदी रहा है। जिले में 504 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें