रतिया। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव खुनन चौक से बीराबदी निवासी एक व्यक्ति को 400 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम गांव खुंबर से नागपुर होते हुए खुनन चौक के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तस्कर जसवंत सिह निवासी बीराबदी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद