भट्टूकलां। फीस बढ़ोतरी को लेकर एबीवीपी छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के नाम कॉलेज के प्रिंसिपल आत्माराम को ज्ञापन सौंपकर फीस बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए मांग की। एबीवीपी के नगर संयोजक रविन्दर गुज्जर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने प्राचार्य से मिलकर उन्हें इस बारे में अवगत करवाया। छात्रों ने बताया कि इस स्तर में कालेज कक्षाओं की फीस में अथाह बढ़ोतरी की है। पिछले वर्ष यह फीस साढ़े चार हजार रुपये के करीब थी, जोकि अब यह फीस सात हजार के करीब कर दी गई है। यह बढ़ोतरी विशेष तौर पर ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक है। जिसे वापस लेना चाहिए। इस दौरान कॉलेज में अन्य प्रमुख कार्य के लिए कॉलेज प्रशासन को अवगत करवाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर छात्रों की मांगों के और हितों के लिए लड़ता रहा है। इस दौरान जिला संयोजक संदीप समैण, नगर संयोजक रविन्दर गुज्जर, संजय गोदारा, अमित, धर्मपाल, रमेश, केवल, रोहतास, विक्रम, अजय, संजय, मनीष सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।