ठंड में बुखार, सांस लेने में तकलीफ, बच्चे और बुजुर्ग चपेट में
नागरिक अस्पताल में 100 से 125 तक पहुंची ओपीडी, निजी अस्पतालों में भी इलाज कराने पहुंच रहे मरीज
फोटो नंबर 23
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। ठंड का सितम जारी है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या 100 से 125 तक पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग आ रहे हैं। लोग बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ का उपचार करवाने को लेकर पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक जो लोग स्मोकिंग करते है उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, ठंड में ज्यादा स्मोकिंग खतरनाक हो सकती है। वहीं ठंड बढ़ने के कारण बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं और निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक 10 में से एक बच्चा निमोनिया का शिकार हो रहा है। निमोनिया फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण है। जिसकी वजह से बच्चों को खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। बच्चे ही सबसे ज्यादा निमोनिया का शिकार होते हैं।
विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा की राय
ठंड से जितना हो सके बचकर रहें
खुद के शरीर को पूरा कवर करके रखें
जिन मरीजों की मेडिसिन चल रही है वह लेते रहें
ठंडी चीजों का सेवन न करें
बासी खाना न खाएं, ताजा खाने का सेवन करें
खट्टी चीजों का सेवन न करें
कोट
ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में खांसी, जुकाम और अस्थमा के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे समय में सावधानी बरतनी जरूरी है। बुजुर्गों को जितना हो सके ठंड से खुद को बचाकर रखना चाहिए।
-डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल