फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक अधिकारी को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा के खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक अधिकारी संदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने संदीप कुमार के खिलाफ सर्विस रूल सात के तहत कार्रवाई करने के भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त एवं सचिव से इस मामले में की गई कार्रवाई की 20 जुलाई तक रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा के डिपो धारक प्रेमचंद जैन ने सीएम विंडो पर शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में डीएफएससी सिरसा पर 2015-16 में सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन जारी करने के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि इस संबंध में 29 अप्रैल 2022 को शिकायत का शीघ्र निपटान करने के आदेश दिए गए थे। विभाग ने मामले की जाचं के लिए जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 1 जून 2022 को जांच कमेटी गठित की गई थी। इसमें संदीप कुमार को केंद्र सिरसा, रानियां व ऐलनाबाद की रिपोर्ट तैयार करने के लिए नियुक्त किया गया था। जांच के दौरान 19 सितंबर 2022 को प्रदीप कुमार का ट्रांसफर हो गया। इसके बाद संदीप कुमार जांच टीम में सबसे वरिष्ठ अधिकारी बने और उनके द्वारा रिपोर्ट भिजवाई जानी थी। इसके बाद कार्यालय ने 17 अप्रैल को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)-सह-नोडल अधिकारी खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा दिए गए आदेश पर संदीप कुमार को फिर रिमाइंडर देकर रिपोर्ट भेजने के लिए लिखा था। इसके बाद भी संदीप कुमार ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। मुख्यालय से 18 अप्रैल को लेटर मिला, जिसमें एटीआर 10 दिनों में भेजने की सख्त हिदायतें जारी की गई, लेकिन फिर भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

संदीप ने जानबूझकर की देरी
भूपेश्वर दयाल ने बताया कि संदीप कुमार को मामले में जानबूझकर देरी व कई स्मरण पत्र देने के बावजूद सरकारी कार्य में रुचि नहीं लेने पर संपूर्ण रूप से जिम्मेदार पाया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई करते हुए संदीप कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें