फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने जाखल में नवनिर्मित गलियों के लिए सैंपल

विज्ञापन
जाखल में कागजी कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य। 
विज्ञापन
जाखल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को जाखल की मास्टर कॉलोनी में कुछ समय पहले नई बनकर तैयार हुईं गलियों की सामग्री के सैंपल लिए। इस दौरान सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस हाउसिंग काॅरपोरेशन के एसडीओ राजेश कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार, जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

दरअसल, सीएम फ्लाइंग की टीम को यहां पर गालियों के निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्थानीय नगरपालिका टीम व संबंधित ठेकेदार को साथ में लेकर सैंपल सील बंद किए। बता दें कि मास्टर कॉलोनी में गलियों का निर्माण कार्य संपन्न हुए तो लगभग छह माह बीत गए हैं। प्रशासन द्वारा गलियां निर्माण कर लोगों को समर्पित कर दी गई है, लेकिन काॅलोनी के लोग गालियों के निर्माण कार्यों से संतुष्ट नहीं है। लोगों का आरोप है कि गलियों के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त की गई है। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जो सैंपल एकत्रित किए गए हैं, वह लैब में भेजे जाएंगे। लैब से जांच रिपोर्ट आने के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें