टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित आईजी कॉलेज परिसर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई की गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने कॉलेज के स्टाफ हाजिरी प्रक्रिया की जांच की। सीएम फ्लाइंग की टीम कॉलेज में करीब 7 घंटे रही। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर हुई जिसमें स्टाफ की हाजिरी में गड़बड़ी के आरोप थे जिसके चलते टीम कॉलेज का जनवरी से जून माह तक रजिस्ट्री रिकार्ड एवं सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई है।
जानकारी अनुसार सीएम फलाइंग के पास शिकायत थी कि कॉलेज में अनेक अनियमितताएं चल रही हैं, इस दौरान टीम के दो अधिकारी कॉलेज परिसर में करीब 11 बजे दाखिल हुए जो शाम समय 6 बजे रवाना हुए। टीम ने पूरा दिन कॉलेज के हाजिरी रिकाॅर्ड, सीसीटीवी फुटेज की जांच की तथा स्टाफ के कुछ सदस्यों से बातचीत की। टीम कॉलेज के स्टाफ का हाजिरी रिकार्ड, सीसीटीवी फुटेज व अन्य दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।