प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को ऑनलाइन संचालित किया जा रहा है। अंत्योदय भवन के माध्यम से इन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि इन सेवाओं व योजनाओं को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता बढ़ी है और पात्र लोगों तक निश्चित समय में इनका लाभ पहुंच रहा है। अंत्योदय सरल पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है ताकि आमजन को संबंधित कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अंत्योदय सरल हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 1800-2000-023 को सीधी लाइन 0172-3968400 में स्थानांतरित किया गया है।