फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तिरंगा लाइटों से जगमग होगा शहर, एजेंसी करेगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत

Tue, 06 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर लगी लाइटें।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की तीन माह से खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत अब जल्द शुरू होने जा रही है। हर माह स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर नगर परिषद करीब एक लाख 62 हजार रुपये खर्च करेगा। नगर परिषद ने कैथल की एजेंसी को 19 लाख 53 हजार में वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। एजेंसी शहर के 27 वार्डों और मुख्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करेगी।
विज्ञापन

शहर में पिछले तीन माह से करीब डेढ़ हजार स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। 28 फरवरी को एजेंसी का ठेका खत्म हो गया था। फाइनेंस कमेटी की मंजूरी और नगर परिषद प्रशासन की लेटलतीफी के चलते टेंडर प्रक्रिया देरी से शुरू की गई। इसके चलते पिछले तीन माह से स्ट्रीट लाइटें ठीक ही नहीं की गई। शहर के मुख्य मार्ग भट्टू रोड, लालबत्ती चौक, हिसार-सिरसा रोड और रतिया रोड पर भी लाइटें खराब हो चुकी हैं।

मुख्य मार्गों पर लगेंगी तिरंगा लाइटें, जारी हुआ टेंडर
शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा लाइटें लगाने का टेंडर खोल दिया गया है हालांकि अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। करीब 22 लाख से हिसार-सिरसा रोड और भट्टू रोड पर स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन


पांच वार्डों में लगेंगे रिचार्ज बोर
नगर परिषद ने वार्ड नंबर 15, 16, 17, 23 और 27 में बरसाती पानी निकासी को लेकर रिचार्ज बोर लगाएगा। इसको लेकर टेंडर जारी किया गया है। बरसाती पानी निकासी को लेकर बुलाई गई हाउस बैठक में ये मुद्दा उठा था।

भीमां बस्ती में बनेगा सार्वजनिक शौचालय
शहर की भीमां बस्ती में नगर परिषद सार्वजनिक शौचालय बनवाएगी। यहां पर पुुरुष और महिला शौचालय बनाए जाएंगे। इसको लेकर भी नगर परिषद ने टेंडर जारी किया है।

आर्किटेक्ट एजेंसी बनाएगी स्वागत द्वारा के डिजाइन
नगर परिषद आर्किटेक्ट एजेंसी से शहर के बड़े प्रोजेक्ट के डिजाइन तैयार करवा रही है। एजेंसी शहर के हिसार-सिरसा रोड और भट्टू रोड पर लगने वाले स्वागत द्वार का डिजाइन तैयार करेगी। इसके अलावा शहर के फव्वारों और पार्कों के सुंदरीकरण का भी एजेंसी डिजाइन तैयार करेगी। करीब 10 करोड़ के प्रोजेक्ट है और एजेंसी 50 पैसे की दर से डिजाइन बनाएगी।

शहर में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। एजेंसी जल्द काम शुरू कर देगी। तिरंगा लाइट लगाने के टेंडर के वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें