फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाम से जकड़ा शहर, रेंग कर चलेे वाहन

विज्ञापन
फतेहाबाद हिसार-सिरसा रोड पर लगे जाम में फसे वहन चालक
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्य बाजार हो या फिर शहर से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को जाम लग गया। जाम में वाहन रेंग-रेंग कर चले जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। सड़कों पर यातायात पुलिस पीली पट्टी भी लगाई हुई है, मगर इसका असर भी दिखाई नहीं दे रहा। लोग बाजार में सड़क ही बेतरतीब तरीके से अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे पूरे दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। चौराहों और नुक्कड़ पर पुलिस तो खड़ी रहती है, लेकिन जाम हटवाने की ओर उनका ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद के थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड व शहर से गुजर रहे लालबत्ती चौक से बीघड़ चौक तक के मार्ग पर अक्सर जाम लगा रहता है। थाना रोड पर नगर परिषद की ओर से पार्किंग भी बनाई गई है, लेकिन इसका ज्यादातर लोग प्रयोग नहीं करते। कुछ तो दुकानदारों ने थाना रोड पर अतिक्रमण किया हुआ है तो दूसरा पीली पट्टी के बाहर भी खरीदारी करने आए लोग अपने वाहनों को खड़ी कर देते हैं। वहीं शहर में आने-जाने के लिए थाना रोड मुख्य मार्ग की तरह है और यहां से प्रतिदिन अनेक लोग अपने वाहनों से गुजरते हैं, लेकिन जाम के कारण उनको देरी होती रहती है। इसके अलावा चार मरला रोड और धर्मशाला रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बाद लालबत्ती चौक से अगर हिसार रोड की ओर आया जाए तो बीघड़ चौक तक वाहनों के जमावड़े लगे रहते हैं। इस रोड पर शहर के अधिकांश बैंक हैं और लोग बैंक आदि के कामों को लेकर सड़क पर ही वाहन खड़ी कर देते हैं, जिस कारण रास्ते रुक जाते हैं और लोग जाम से परेशान रहते हैं।


शहर में सबसे ज्यादा इन जगहों पर लगता है सबसे अधिक जााम
शहर में सबसे अधिक जाम पुराना बस स्टैंड, थाना रोड पर चार मरला कॉलोनी को जाने वाली सड़क, शिव चौक रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, बीघड़ चौक व राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे अधिक जाम ग्रस्त क्षेत्र हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैंकों की अधिकता होने के कारण जाम लगते हैं और प्रशासन की ओर से बैंक स्क्वायर बनाने की बात कही गई थी, जिसकी फाइल पिछले करीब 5 सालों से दबी पड़ी है।
विज्ञापन


कोट
पीली पट्टी के बाहर खड़े वाहनों के अक्सर चालान काटे जाते हैं। लगातार यह अभियान चलाया जाता है और जो लोग अपने वाहनों को सड़क पर खड़े करते हैं, उनके चालान काटे जाएंगे। इसके लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, यातायात थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें