फतेहाबाद। नगर परिषद वार्डों में गलियों का निर्माण करवाने जा रही है। करीब 27 गलियों का नगर परिषद निर्माण करवाएगी और इस पर 486.33 लाख रुपये खर्च होंगे। अफसरों ने गली निर्माण को लेकर एस्टीमेट तैयार कर लिए है। लेकिन इसके साथ ही कई पार्षदों ने विवाद भी शुरू कर दिया है। पार्षदों का आरोप है कि कई वार्डों में दो से तीन गलियों का निर्माण हो रहा है तो कई वार्डों को छोड़ दिया गया है। हालांकि वार्ड नंबर 15, 16 और 17 के किसी काम को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
नगर परिषद की एमई ब्रांच से एस्टीमेट को कार्यकारी अभियंता के पास भेजा गया है। यहां से टेंडर को मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेजा जाएगा। अफसरों का कहना है कि पार्षदों से एजेंडे लेने के बाद निरीक्षण करके एस्टीमेट तैयार किए हैं। जहां जरूरत है वहीं निर्माण कार्य होंगे।
-
नगर परिषद के इन वार्डों में होना है गलियों का निर्माण :
वार्ड नंबर गली निर्माण अनुमानित लागत
18 भट्टू रोड से पंकज मेहता घर हरमिंद्र सिंह कॉलोनी 21.52 लाख
22 सेंट्रल बैंक के साथ वाली गली 19.12 लाख
2 ओमप्रकाश गोयल की दुकान के पीछे 11.73 लाख
12 सीसी गली गली नंबर दो और गली नंबर सात 23.09 लाख
18 शैलेंद्र मास्टर और पटवारी वाली गली 9.23 लाख
23 सीसी सड़क ठाकर बस्ती 24.93 लाख
21 भट्ठा कॉलोनी में ब्रिज तनेजा वाली और सतीश कॉलोनी गली नंबर एक 24.97 लाख
24 दीप होटल के पीछे वाली और संजीव मांझू होंडा एजेंसी वाली गली 22.26 लाख
26 रवि किरयाणा स्टोर से संतलाल टुटेजा घर और एवन टेलर वाली गली 20.64 लाख
7 सुभाष नगर में हलवाई के साथ वाली गली 12.11 लाख
11 सीसी सड़क गुरुद्वारा से गंगाराम रुखाया घर और मनोज भ्याणा वाली गली 11 लाख
- व्यासकरण लूथरा वाली 24.97 लाख
13 रामभगत जांगड़ा, मोंगा प्रॉपर्टी और संदीप जांगड़ा वाली गली 23.73 लाख
1 जेई सबवेटा से डॉ.पम्मी सुरमेवाली गली 8.56 लाख
5 सीसी गली डॉ.रामगर वाली गली और बिल्लू कुम्हार से चार कोठी माजरा रोड 23.70 लाख
- भारत गैस गोदाम वाली गली 7.20 लाख
24 गली निर्माण गोयंका कॉलोनी और अर्जुन कटारिया वाली गली 14.86 लाख
- दोबार लेवलिंग खुशीराम पेट्रोल पंप के पास और रेहड़ी मार्केट 12.48 लाख
- आठ सिक्योरिटी गेट की फिक्सिंग मॉडल टाउन में 1.96 लाख
20 गली निर्माण रत्तन कटारिया से डीपी शर्मा और बलदेव चौधरी वाली गली 24.96 लाख
25 गली निर्माण गुरुनानकपुरा 20.65 लाख
19 शिव नगर गली नंबर दो और मातूराम कॉलोनी गली नंबर 6 22.31 लाख
14 रोहताश शर्मा,डीसी कॉलोनी और कमल टेलरवाली गली 23.83 लाख
19 सीमा संस्कार वाली गली और शिव नगर गली नंबर 6 24.99 लाख
10 मेहता टाइल वाले के साथ वाली गली 9.72 लाख
3 सीसी गली कबीर बस्ती 10.66 लाख
9 पवन दुकानदार से बंसीलाल सुधार वाली गली 17.16 लाख
नगर परिषद दो करोड़ के पहले लगा चुका है टेंडर
नगर परिषद 27 वार्डों में पांच-पांच लाख से मरम्मत कार्य करवाएगा। इसको लेकर टेंडर लगाए जा चुके हैं। वार्ड नंबर चार में 20 लाख, वार्ड नंबर 19 और 21 में करीब 15-15 लाख से मरम्मत कार्य होने है। एक मार्च को टेंडर खोला जाएगा।
आज खुल सकता है साइन बोर्ड का टेंडर
नगर परिषद पार्षदों के वार्ड में साइन बोर्ड लगवा रहा है। इसको लेकर 9.95 लाख का टेंडर लगाया जा चुका है। नगर परिषद अधिकारी सोमवार को टेंडर खोल सकते हैं।
पार्षदों ने जो एजेंडे दिए थे, उसके मुताबिक वार्डों में गलियों का निरीक्षण करके एस्टीमेट तैयार किए गए है। मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
- नरेंद्र कुमार, एमई नगर परिषद