फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो साल से एसबीआई रोड को मॉडल नहीं बना पाई नगर परिषद

विज्ञापन
फतेहाबाद का जर्जर पड़ा एसबीआई रोड।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन पिछले दो साल से शहर के एसबीआई रोड से बतरा कॉलोनी व ऑफिसर कॉलोनी को जाने वाली सड़क को माॅडल रोड नहीं बना पाया है। यहां पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जल निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जानी है, लेकिन वह काम भी सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। अब यहां के निवासियों ने 14 अगस्त को फतेहाबाद आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करके इस सड़क के निर्माण की मांग करने का फैसला लिया गया है।गौरतलब है कि करीब दो साल पहले बतरा कॉलोनी रोड को माॅडल रोड बनाने का ऐलान तो कर दिया गया, लेकिन अभी तक यहां पर काम आरंभ नहीं हुआ है। इस रोड के हालात यह हैं कि हल्की बारिश से ही यहां पर जलभराव हो जाता है। यही नहीं अगर बारिश तेज आती है तो इस रोड पर चार-चार फुट पानी भर जाता है और पानी लोगों के घरों में चला जाता है। इस कॉलोनी के निवासी भगवान दास गोयंका, आत्मप्रकाश बंसल, अमित गर्ग, राजेश जैन, अमित सरदाना, सचिन बिश्नोई, कमलेश गर्ग, अशोक बंसल, संजय बंसल, अरुण मित्तल, चिमनलाल, दर्शन, रोशनलाल, सुनील गोयल, सुरेश गर्ग, पंकज गर्ग, अजीत कंबोज आदि ने बताया कि वह पिछले 10 साल से इस समस्या को झेल रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और बारिश के दिनों में यहां पर पानी का भराव हो जाता है, जिससे न तो बच्चे स्कूल जा पाते हैं और न ही हम काम धंधों पर निकल सकते हैं। भारी जलभराव के बीच ही उनको गुजरना पड़ता है। कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत की गई, लेकिन मामला ढाक के तीन पात जैसा है। 14 अगस्त को मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं तो इस मामले में वह उनसे मुलाकात करेंगे।


क्या है मामला
सरकार ने इस रोड को मॉडर्न सड़क बनाने का एलान किया था। बताया गया है कि इस सड़क को ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब से इसका एस्टीमेट बना दिया गया और यह फाइल ट्रांसपोर्ट विभाग के पास चली गई। इस बीच यहां पर जलनिकासी के जन स्वास्थ्य विभाग के पास ड्रेनेज सिस्टम के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। ड्रेनेज सिस्टम बनने के बाद ही यहां पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल जन स्वास्थ्य विभाग ने एस्टीमेट बना लिया है और इसका जल्द ही टेंडर होने वाला है।
विज्ञापन


कोट
एसबीआई रोड को मॉडल रोड बनाने के लिए नगर परिषद के पास पैसा आ चुका है, यह सड़क काफी नीची है और यहां पर जब तक ड्रेनेज सिस्टम नहीं होगा, सड़क बनाने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि सड़क दोबारा टूट जाएगी। ड्रेनेज सिस्टम के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है और यहां पर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद सड़क बनाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
-अनिल गर्ग, पार्षद, वार्ड नंबर 24

कोट
एसबीआई रोड को मॉडल रोड बनाने की प्रक्रिया अभी लंबित है। यहां पर पहले जलनिकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी और यह कार्य जन स्वास्थ्य विभाग के पास है। पाइप लाइन बिछते ही इस रोड का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-ऋषिकेश, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें