फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीआईए टीम ने फायरिंग करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सीआईए टीम ने रतिया में दुकानदार पर फायरिंग करने और उससे 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई की है। सीआईए फतेहाबाद की टीम ने तीन युवकों को खूनन चौक रतिया से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सूरज सिंह, निवासी ढाणी बबनपुर, जगसीर उर्फ जस्सी, निवासी रतिया व दीपू उर्फ दीपक, निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को बुधवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इस बारे में रतिया पुलिस ने 7 नवंबर को पुराना बाजार रतिया निवासी चंद्रसेन की शिकायत पर हत्या का प्रयास व रंगदारी मांगने के बारे में मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में चंद्रसेन ने कहा था कि उसकी टोहाना रोड पर टीएस इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में घुस गया। उक्त युवक ने अपना नाम सुच्चा निवासी सहनाल बताया और पहले उसके लड़के हनी के बारे में पूछा। उसके बाद उक्त युवक ने पिस्तौल दिखाते हुए उससे 20 लाख की रंगदरी मांगी और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान के बाहर चला गया। बाहर जाकर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें