फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीआईए ने दो किलो चूरापोस्त सहित पकड़ा नशा तस्कर

Sat, 18 May 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एएसआई गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मानावाली के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त मिलने पर नाकेबंदी की गई। इसी दौरान गांव दरियापुर निवासी आरोपी हरविंद्र सिंह को काबू कर उसके कब्जे से दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना भट्टू कलां में मादक पदार्थ की तस्करी के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें