फतेहाबाद। सीआईए ने गांव धांगड़ के पास दो युवकों को 40 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी हिसार के गांव पीरांवाली निवासी विजय और रमनदीप सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक सीआईए टीम गांव धांगड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुल के पास दो युवक टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने नियम के अनुसार जांच की तो दोनों युवकों के पास से 20-20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद