फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीआईए ने चूरा पोस्त समेत एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फतेहाबाद में चूरापोस्त के साथ काबू किया गया व्य​क्ति पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां में सीआईए ने गश्त के दौरान चूरापोस्त समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से चार किलो चूरापोस्त बरामद किया है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि एएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव हिजरावां कलां में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति अपने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहा था और टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान माहीराम निवासी हिजरावां कलां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें