फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिठाई दुकानों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारे छापे, 8 किलो खराब रसगुल्ले करवाए नष्ट

विज्ञापन
फतेहाबाद में मिठाई की दुकान पर सैंपल लेते हुए अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने रतिया चुंगी पर मिठाई की दुकान पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने यहां पर मिठाइयों के सैंपल लिए। मौके पर आठ किलो खराब रसगुल्ले मिले जिसे नष्ट करवाया गया। टीम ने माजरा रोड पर भी पेठा फैक्टरी में कार्रवाई की और यहां से सैंपल लिए। मामले के मुताबिक गुप्ता सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई रणधीर सिंह, एएसआई राकेश और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव ने रतिया चुंगी पर शिव मिष्ठान भंडार पर छापे मारे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने को यहां पर 200 किलो गुलाब जामुन, 70 किलो बूंदी और 25 किलो लड्डू मिले। टीम ने तीनों के सैंपल लिए और सील करके लैब में भेजे। टीम को यहां पर 8 किलो रसगुल्ला बरामद हुआ जो कि खराब हालत में थे। टीम ने उसे नष्ट करवा दिया। इसके बाद टीम माजरा रोड पर फ्रेंडस कॉलोनी में एक पेठा फैक्टरी से पेठा मिठाई के सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें