फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: श्रम विभाग कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, बंद मिली बायोमेट्रिक मशीन

विज्ञापन
फतेहाबाद के श्रम विभाग में दस्तावेजों की जांच करते सीएम फ्लाइंग के सदस्य।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जिला परिषद भवन स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में छापा मारकर दस्तावेजों की जांच की। जांच करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान टीम के एसआई कुलदीप सिंह और एसआई सुरेंद्र सिंह ने श्रम विभाग में दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन खराब मिली। जिसके लिए अधिकारियों ने मुख्यालय को लिखित में शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन

एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि श्रम विभाग की इंस्पेक्टर कमलेश समाधान शिविर में व्यस्त मिली। फतेहाबाद का श्रम विभाग का मुख्य कार्यालय हिसार में होने के कारण विभाग की योजनाओं से संबंधित सभी दस्तावेज हिसार में हैं। जिनकी जांच हिसार के श्रम विभाग में पहुंचे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्य करेंगे। यहां श्रम विभाग के कार्यालय में भवन निर्माण मजदूर के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जिसमें श्रम विभाग से संबंधित वेबसाइट व्यस्त होने के कारण कुछ मजदूरों का पंजीकरण नहीं हो पाया। इस दौरान सीएम विंडो की एक शिकायत लंबित मिली जिसका अभी समय शेष है। वहीं श्रम विभाग से संबंधित 92 शिकायतें मिली हैं जिसमें से 85 का मौके पर समाधान किया गया है और 7 शिकायतों में गलत सूचना मिलने के कारण उनका समाधान नहीं हो सका है। फतेहाबाद के श्रम विभाग में मात्र तीन कर्मचारियों का स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें