टोहाना। रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए व्यक्ति का डेबिग्कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। नांगला निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है तथा उसकी पीएनबी में खाता है। उसने बताया कि उसने अपने खाते से 15 हजार रुपये निकलवाये तो अज्ञात लड़का वहां आया जिसने उसे झांसे में लेकर कार्ड बदल लिया और पिन पता कर लिया। उसने बताया कि कुछ समय बाद उसके खाते से तीन बार में 70 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद