रतिया। रतिया पुलिस ने गांव बुर्ज निवासी मेजर सिंह की शिकायत पर उसका दोस्त बनकर उससे 25,000 की ठगी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मेजर सिंह ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि आपने मुझे पहचाना क्या। इस पर मेजर ने बताया कि मुझे उसकी आवाज उसके दोस्त हरिओम निवासी हांसी जैसी लगी तो मैंने उसे कहा कि हरिओम बोल रहे हो क्या तो उसने जवाब हां में दिया और कहा कि उसके लड़के का एक्सीडेंट हो गया है, उसे 25,000 की सख्त जरूरत है। मैंने उसके अकाउंट में तीन किस्तों में 25,000 डाल दिए। बाद में मुझे पता चला कि मुझसे ठगी हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद