फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एप डाउनलोड करने पर 20300 की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सदर पुलिस ने गांव कलोठा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी के तहत 20300 की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। गांव कलोठा निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने मुझे फोन में एप का लिंक मैसेज द्वारा भेजा और एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जब मैंने वह एप फोन में इंस्टाल किया तो उसके बाद मेरे दो बैंक खाते से कुल 20300 रुपये खाते से गायब हो गए। इसके बाद उसने उक्त फोन नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें