फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसी भेजने के नाम पर दस लाख 66 हजार की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के राजकीय कन्या स्कूल रोड के रहने वाले मुनीष मेहता ने महाराष्ट्र के रहने वाले आदिबुल आलम चौधरी एवं कंपनी अधिकारी पर दस लाख 66 हजार रुपये न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शिकायत गृह मंत्री अनिल विज, पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, डीजीपी व आईजी हिसार को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस को दी शिकायत में मुनीष मेहता ने बताया कि वह न्यू विंग्स ब्रांड नेशन के नाम से एसी बेचने का कार्य करता है तथा आरोपी यहां मार्केटिंग के लिए आया तो उससे सस्ते रेट में एसी लेने का सौदा तय किया गया। इस दौरान 23800 रुपये के हिसाब से 120 एसी के 28 लाख 56 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। उसने बताया कि कुछ समय बाद आदिबुल ने कहा कि वह उसे पूरा माल नहीं दे पाएगा, सिर्फ 50 एसी भेज देगा। आरोपी ने उसे 50 एसी भेज दिए तथा बाकी रुपये देने की बात कही। कुछ रुपये दे दिए लेकिन 10 लाख 66 हजार रुपये नहीं दिए। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें