फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गलत लेन में वाहन चलाने पर 86 चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने लेन ड्राइविंग व गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहनचालकों को जागरूक करने के विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने जिलेभर के मुख्य सड़कों के अलग-अलग चौराहों पर वाहन चेकिंग के दौरान भारी वाहनों द्वारा लेन ड्राइविंग के नियमों का उल्लंघन किए जाने पर 86 वाहनों के चालान किए। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा भारी वाहनों के संबंध में लेन ड्राइविंग तथा गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने वाहनचालकों को बताया कि लेन ड्राइविंग के दौरान धीमी गति से चलने वाले सभी वाहन जैसे ट्रक, बस आदि को बांयी लेन में रखना चाहिए। तेज गति से चलने वाले वाहनों को दाएं लेन में रखना चाहिए। जब भी वाहन चालक लेन बदलें तो हमेशा टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें