फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चेयरपर्सन बोलीं- मैं मंजूर करूंगी काम, सीईओ ने कहा- हाउस के सामने तो रखने पड़ेंगे

विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में उप​स्थित चेयरपर्सन सुमन खिचड़, उपाध्यक्ष कैलाशो देवी, सीईओ कुलभूषण व पार
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों के लिए वित्तीय शक्ति चेयरपर्सन सुमन खिचड़ को देने पर करीब एक घंटे तक मंथन चलता रहा। चेयरपर्सन के पक्ष में पार्षदों को सीटों पर खड़े करके भी बहुमत दर्शाया गया। जब पार्षदों ने वित्तीय शक्ति चेयरपर्सन को दे दी तो वह खुद ही विकास कार्यों को मंजूर करने पर अड़ गईं। इस पर सीईओ कुलभूषण बंसल ने सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि जो भी काम चेयरपर्सन मंजूर करेंगी, उसे हाउस के सामने रखना ही पड़ेगा। हाउस में पास होने जरूरी हैं, मगर चेयरपर्सन फिर भी अड़ी रहीं। आखिरकार सीईओ ने खुद के द्वारा नियम बताते हुए की वीडियोग्राफी करवा कर इस एजेंडे को पूरा करवाया।दरअसल, शुक्रवार को जिला परिषद की बैठक चेयरपर्सन सुमन खिचड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 में से 16 पार्षद आए जबकि दो पार्षद राकेश चोयल व परमजीत कौर गैरहाजिर रहे। बैठक में सबसे पहले सात एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें सबसे लंबा मुद्दा 8 करोड़ से अधिक के बजट को बांटने के लिए वित्तीय शक्ति देने का चला। एक पक्ष चेयरपर्सन को जबकि दूसरा पक्ष हाउस को वित्तीय शक्ति देने की बात कहता रहा।
विज्ञापन

आखिरकार दूसरे पक्ष ने भी चेयरपर्सन को इस शर्त पर वित्तीय शक्ति देने पर सहमति जता दी कि वह समान रूप से ग्रांट का वितरण करेंगी। मगर चेयरपर्सन ने कह दिया कि वह अपनी मर्जी से तय करेंगी कि किस विकास कार्य के लिए कितनी ग्रांट देनी हैं, कौन सा काम पहले मंजूर करना है। इस पर दूसरे पक्ष ने फिर से एतराज जता दिया। आखिरकार बहुमत चेयरपर्सन के साथ होने पर एजेंडा सिरे चढ़ा दिया। संवाद

बड़ोपल में सेम का पानी निकालने के लिए टेंडर लगे हुए तीन महीने
बैठक में वार्ड नंबर पांच के जिला पार्षद बिंद्रपाल सिहाग ने सेमग्रस्त इलाकों में पानी निकालने के लिए चल रही कार्रवाई पर अधिकारी द्वारा दिए गए जवाब पर बोलते हुए कहा कि गांव बड़ोपल में टेंडर लगे तीन महीने हो गए हैं। मगर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर सीईओ कुलभूषण बंसल ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सेमग्रस्त क्षेत्र का जलभराव खत्म करने से संबंधित जो भी टेंडर हैं, वो जल्दी लगवाएं और निर्धारित अवधि में काम पूरा करवाएं।
विज्ञापन


जिस गांव की मांग थी, वहां पैसा नहीं लगा रहे
बैठक में वार्ड नंबर आठ के पार्षद प्रवीन कुमार ने कहा कि जिस गांव के लिए मांग की जाती है, वहां पैसा नहीं लगाया जाता है बल्कि दूसरे गांवों में लगा दिया जाता है। उन्होंने अपने वार्ड के गांव जांडवाला व हांसपुर में सीसीटीवी लगवाए। चेयरपर्सन ने सात दिन में पेमेंट करवाने के लिए कहा था, लेकिन दो महीने हो गए हैं, अभी तक पैसा नहीं मिला है। इस पर चेयरपर्सन ने कहा कि पहले बैठक नहीं हुई थी, अब हो गई है, पैसा जल्दी रिलीज करवा देंगे।

डिमांड तो 150 दे रखी है, सिरे तो एक नहीं चढ़ी
बैठक में वार्ड नंबर 7 के पार्षद रमेश उर्फ बंटी गढ़वाल और वार्ड नंबर 17 के पार्षद अनूप कुमार ने कई मुद्दों पर चेयरपर्सन पर हावी होने की कोशिश की। मगर अन्य पार्षदों का साथ नहीं मिलने के कारण वह पूरी मजबूती से अपनी बात सिरे नहीं चढ़वा सके। पहले वित्तीय शक्ति हाउस को दिलवाने और फिर समान रूप से ग्रांट वितरण की उनकी मांग खारिज हो गई। हालांकि, बंटी गढ़वाल ने यह कहते हुए कटाक्ष भी किया कि डिमांड तो 150 दे रखी हैं, लेकिन सिरे तो एक भी नहीं चढ़ी है।

केवल मेहता ने कहा, हमें भी बजट का हिस्सा दें, बंटी बोले, अभी तक हमारा ही बंटवारा नहीं हुआ
बैठक में पंचायत समिति रतिया के चेयरमैन केवल मेहता ने कहा कि वे भी हाउस के सदस्य हैं, इसलिए उन्हें भी बजट में से ग्रांट के रूप में हिस्सा मिलना चाहिए। इस पर पार्षद बंटी गढ़वाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक हमारा ही बंटवारा नहीं हुआ है। आपका नंबर कहां आएगा। बैठक में वाइस चेयरपर्सन कैलाशो देवी, पार्षद पूजा जांगड़ा, गौरव शर्मा, सीमा, बेयंती देवी, वकील राम, अंजू बाला, गगन गोदारा, सीमा रानी, रामनिवास, मंजू सहित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांवों में इन कार्यों को प्रमुखता से करवा सकेंगे पार्षद
- मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनवा कर एक परिवार को 100 दिन का रोजगार दिला सकेंगे।
- मनरेगा के तहत सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनवा सकेंगे।
- बस क्यू शेल्टर बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें