फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पाकिस्तान पर भारत की जीत पर मना जश्न

Sun, 15 Feb 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते हुए रतिया के क्रिकेट प्रेमी।
विज्ञापन
रतिया। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर होने वाली जंग का रोमांच रतिया के लोगों के सिर चढ़कर बोला। जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की पूरा शहर ''भारत माता की जय'' और ''वंदेमातरम'' के नारों से गूंज उठा। मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमी टीवी पर ही चिपके नजर आए। वहीं, जीत पक्की होते ही क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। रतिया के शक्ति नगर , पुराना बाजार और मुख्य चौक पर भारी संख्या में युवा और बुजुर्ग एकत्र हो गए। आतिशबाजी और जीत की खुशी में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें