फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित न्यू अशोका कार बाजार दुकान में घुसकर चोर नकदी चुराकर ले गए। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में हरीश कुमार ने बताया कि उसकी भट्टू रोड पर न्यू अशोका कार बाजार के नाम से दुकान है। दुकान के साथ खाली प्लॉट है। 28 जुलाई की रात को वह दुकान बंद करके गया था। अगले दिन सुबह आया तो दुकान का शटर खोला, दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला।
इस संबंध में शहर थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि भट्टू रोड पर दुकान से हुई चोरी मामले में मातूराम कॉलोनी निवासी संजय और चंडीगढ़ निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी आपस में जीजा-साला बताए जा रहे हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। चोरी के अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।