फतेहाबाद। शहर के ऑफिसर कॉलोनी निवासी एक परिवार गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए बाहर गया था और इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर नकदी और सोने के जेवर चुरा लिए। परिवार घूमने के लिए 31 मई को घर से निकला था। उनके घर से निकलने के बाद ही रात को अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में ऑफिसर कॉलोनी निवासी विरेंद्र ने बताया कि 31 मई को वह घूमने के लिए उत्तराखंड गए थे और अगले दिन सुबह उनके पास रिश्तेदारों का फोन आया कि घर में चाेरी हो चुकी है। जिसके बाद परिवार शनिवार को घूम कर घर आए तो पता चला कि घर से चोर 3 ताेले के सोने के आभूषण, 12 तोले चांदी के आभूषण, करीब 32 हजार रुपये की नकदी व गैस सिलेंडर चोरी करके ले गये है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को ऑफिसर काॅलोनी निवासी विरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद