फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अग्रवाल कॉलोनी में घर से नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अग्रवाल कॉलोनी में बिजली निगम के जेई के घर में दिनदहाड़े घुसकर चोर 15 हजार रुपये की नकदी व तीन तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गया। चोर सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आया है। जानकारी के अनुसार अग्रवाल कॉलोनी निवासी नरेश कुमार गांव बड़ोपल में बिजली निगम के जेई के तौर पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी गीता निजी स्कूल में टीचर हैं। उनकी अग्रवाल कॉलोनी में तीन मंजिला कोठी हैं। कोठी में नीचे के हिस्से में वह खुद रहते हैं जबकि ऊपर के दोनों मंजिल किराये पर दिए हुए हैं। वीरवार को वह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। पीछे से चोर ने घर में घुसकर 15 हजार रुपये की नकदी व तीन तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोर ने पहली मंजिल पर चढ़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वहां मौजूद महिला द्वारा शोर मचाने पर चोर फरार हो गया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर का सुराग लगाने का प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें