टोहाना। शहर की एक कॉलोनी में शराब के नशे में व्यक्ति द्वारा युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। युवती ने घटना की सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि 16 जून की दोपहर को वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी शराब पीकर घर में जबरन घुस आया। उसने बताया कि आरोपी ने उससे उसके परिवार के लोगों के बारे में पूछा। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उसके साथ हाथापाई व मारपीट भी की, जिससे उसके चेहरे पर निशान बन गए। उसने बताया कि वह वहां से भागकर पड़ोसी के घर गई। मगर आरोपी वहां भी आ गया तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 354, 354 डी,451 व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।