फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किराना दुकानदार से नकदी लूट मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित प्रेमनगर में दुकानदार से छुरा दिखाकर नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रेमनगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसकी कंवर सेन चौक पर देव किराना स्टोर के नाम से दुकान है। दुकानदार ने बताया कि रविवार रात्रि के समय करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार तीन लड़के आए। एक लड़का बाहर खड़ा रहा जबकि दो दुकान में आए जिन्होंने मुंह पर कपडा बांध रखा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उससे एक सिगरेट की डिब्बी मांगी, फिर दो तथा अंत में चार डिब्बी मांगी। उसने सिगरेट के रुपए बताई तो उन्होंने उसे तेल मांगने पर शक हुआ तो वह बाहर की तरफ आने लगा तभी एक आरोपी ने अपनी जेब से छुरा निकाला और कहा बाहर गये तो यहीं मार देंगे। आरोपियों ने उसकी जेब से पैसे निकाले व दूसरे आरोपी ने गल्ले से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी जाते समय उसकी स्कूटी की चाबी भी साथ ले गए और बाहर आने पर जान से मारने की धमकी दी। दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें