संवाद न्यूज एजेंसी
भट्टूकलां। भट्टूकलां में मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। भट्टूकलां निवासी हनुमान सिंह ने आरोप लगाया कि जब वह भट्टूमंडी में अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर सामान लेने आया हुआ था, तो उसका रास्ता रोक कर अंकित, मोनू व दो अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसने बताया कि उसकी गाड़ी अंकित के मोटरसाइकिल से टकरा गई थी। इसी रंजिश को लेकर शाम को उक्त आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।