फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक आत्महत्या मामले में दो साझेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के गोलकोठी के पास युवक अर्जुन सिंह के आत्महत्या करने के मामले में शहर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। मामले में शहर पुलिस ने मृतक अर्जुन सिंह के पिता बोहड़ सिंह के बयान पर आरोपी लखविंद्र सिंह व शैरी नामधारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त आरोपियों से दो लाख रुपये लेने थे लेकिन देने से मनाकर दिया। इसके चलते अर्जुन सिंह मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली। मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में बोहड़ सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित बाहर गया हुआ था और बेटा अर्जुन घर पर था। जब दोपहर को वापस लौटे तो वह नहीं मिला। तलाश की तो अर्जुन सिंह चौबारा पर फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि अर्जुन सिंह व हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी लखविंद्र सिंह व शैरी नामधारी ट्रकों का पार्टनरशिप में काम करते थे। आरोपी लखविंद्र सिंह व शैरी नामधारी से अर्जुन सिंह ने दो लाख रुपये लेने थे जो कि देने से मना कर रहे थे। इसके चलते उसका बेटा अर्जुन सिंह परेशान रहा रहा था, इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें