फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्लर्क से मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। कोर्ट कांप्लेक्स में अधिवक्ता के पास काम करने वाले क्लर्क ने छह नामजद लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरदित ने कहा कि वह क्लर्क के तौर पर कार्य करता है। 22 सितंबर को उसने गुरमीत व रवीना के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। इसी केस की रंजिश के चलते मंजीत सिंह, कर्मजीत कौर, गुलजार उर्फ गोली, गुरमीत सिंह, उसकी पत्नी रविना व एक अन्य महिला ने उसके साथ कोर्ट काॅप्लेक्स में ही गाली-गलौच की। फिर सभी ने उसके साथ मारपीट की है, जिसकी फुटेज भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें