फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जमीन धोखाधड़ी मामले में भाई-बहन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर पुलिस ने शिमलापुरी काॅलोनी निवासी जसवंत सिंह की शिकायत पर वार्ड नंबर 11 निवासी बहन भाई के खिलाफ जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया है। आरोपियों में वार्ड 11 निवासी महिला पद्मनी व उसके भाई सुखपाल सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जसवंत सिंह ने बताया कि पद्मनी से शेड लगा हुआ तीन मरले का प्लाॅट 12 लाख में खरीदा था। जिसमें आठ लाख रुपये दे दिए, जिसमें छह लाख चेक द्वारा व दो लाख रुपये नकद दिए। जिसके लिए बैनामा करवाने की तारीख पिछले साल 29 नवंबर रखी गई थी। आरोप लगाया कि पद्मनी व उसके भाई सुखपाल ने हलका पटवारी व उपतहसीलदार से मिलीभगत कर इकरारनामा की रपट एंटरी को डिलीट करवा दिया। उक्त जगह सुखपाल को ट्रांसफर कर दी। और बैनामा करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने जसवंत सिंह की शिकायत पर वार्ड-11 निवासी महिला पद्मनी व उसके भाई सुखपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें