फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर में घुसकर ईंट बरसाने के आरोप में 10 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/जाखल। गांव तलवाड़ी में जमीनी विवाद में घर में घुसकर एक परिवार पर हमला करने के आरोप में जाखल पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तलवाड़ी निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी जसविंद्र कौर ने आरोप लगाया है कि हमारे घर के पास साढ़े 6 एकड़ जमीन है, उसमें से 2 कनाल जमीन का ब्याना मेरे पति ने खनाई देवी निवासी ढाणी तलवाड़ी के साथ किया था। 18 जून को रजिस्ट्री करवाने से पहले ही सतपाल, हरपाल, दर्शन, देवेंद्र, युवराज, अभिषेक, कान्ती राम, भोला राम, नायब सिंह और डीसी निवासियान ढाणी तलवाड़ी हमारी 2 कनाल पर कब्जा करने के लिए हमारे खेत में घुस आए और ईंटे गिराने लगे। जब मेरे पति ने पूछा कि आप रजिस्ट्री से पहले कब्जा नहीं कर सकते तो उपरोक्त सभी ईंट लेकर मेरे पति के पीछे पड़ गए। मेरा पति जब घर की तरफ भागा आया तो सभी हमारे गेट पर आए और घर की तरफ आ गए।
विज्ञापन

सतपाल व हरपाल ने लाठियों से मेरे पति की पिटाई की, उनसे छुड़ाकर मेरा पति जब घर में दाखिल हुआ तो उपरोक्त सभी ने हमारे घर की तरफ ईंट बरसानी शुरू कर दी। इससे मेरे पति, मेरी सास प्रमजीत कौर, मेरे देवर लखविन्द्र सिंह के चोटे लगी। पड़ोसियों को आता देख सभी मौका से चले गए और जाते-2 धमकी देकर गए कि वह 2 कनाल जमीन हमारी है। अगर उसमें घुसे तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें