फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबी कलां में पुजारी पिटाई के मामले में तीन युवकों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाबीकलां के श्याम मंदिर के पुजारी के साथ हुई मारपीट घटना में पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सुरक्षा अभिकर्ता निहाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस विभाग मे जिला फतेहाबाद मे नौकरी करता है। फिलहाल वह भट्टूकलां मे बतौर सुरक्षा अभिकर्ता तैनात है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें गावं ढाबी कलां में खाटु श्याम मंदिर के पुजारी कैलाश के साथ तीन युवक मंदिर के प्रांगण मे बने कमरा के अंदर रोककर व बाहर बैट व थप्पड़ों से मारपीट कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी कैलाश के साथ मारपीट करके वीडियो वायरल करके गलत काम किया है। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने ढाबीकलां निवासी अमित, कृष्ण व ठुईयां निवासी एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें