टोहाना। एक महिला ने तीन लोगों पर सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर गलत तरीके से बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि लोहा खेड़ा के रहने वाले गुरमीत सिंह, अजय एवं राजन ने उसकी फेसबुक, इंस्टाग्राम की आईडी बनाकर फोटो वायरल की तथा अपशब्द लिखे है। उसने कहा कि उक्त आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद