फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वकीलों के चेंबर के पास हुए हमले में तीन पर केस दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अदालत परिसर में वकीलों के चेंबर के पास सोमवार को युवक पर हुए हमले के मामले में शहर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। वहीं वकीलों ने भी चेंबरों के पास होने वाली इन घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि बबलू निवासी जांडवाला सोतर ने लखनपाल निवासी अयाल्की के खिलाफ वर्ष 2019 में मारपीट का केस दर्ज करवाया था। सोमवार को जब वह इसी केस के सिलसिले में अपने वकील से मिलकर आ रहा था तो लखनपाल व उसके साथियों सोनू व रिंकू ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसने बताया कि सात अगस्त 2023 को दिन के समय करीब पौने तीन बजे जब वह व उसका भाई सन्नी, सुरेश उर्फ केशु व विक्रम उर्फ विक्की हमारे केस की तारीख बारे पता करने के लिए अपने वकील के चेंबर की तरफ जा रहे थे। उसी समय लखन पाल और उसका दोस्त सोनू व रिंकू ने सामने से आकर हमारा रास्ता रोका। सोनू ने चाकू से उसकी छाती पर वार किए। लखन पाल ने बरामदे मे रखे कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उठाकर भाई सन्नी की ओर फेंकी, लेकिन भाई बच गया। शहर पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


वकीलों ने जताया विरोध
इस घटना के बाद फतेहाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील बिश्नोई व विष्णु दत्त मांझू ने कहा कि वकीलों के चेंबर में किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। वकीलों के चेंबरों से गुजरने के लिए सुरक्षा द्वार लगाए गए थे, लेकिन अब उनको हटा दिया गया है। अगर वकीलों के चेंबरों के पास ऐसे अपराध होंगे तो वकीलों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों पर भी हमले हो सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि वकीलों के चेंबरों के पास भी पुलिस सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें