फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालकर बदनाम करने वाले पर केस दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपशब्द लिखने के मामले में शहर पुलिस ने आईडी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 8 निवासी कृष्ण मेहता ने बताया कि 3 सितंबर को सोशल मीडिया पर बुलडोजर बाबा के नाम से फर्जी आईडी चलाने वाले व्यक्ति ने उसकी व उसके चचेरे भाई वार्ड नंबर आठ के पार्षद जोनी मेहता की फोटो लगाकर गलत पोस्ट डाली। आरोपी ने उसकी फोटो पर गोल दायरा लगाकर आपत्तिजनक गालियां दी है, जिससे उसकी व उसके भाई की छवि खराब हुई है। आरोपी ने बहुत से लोगाें को टैग किया है, जिसके बारे में उसे गौरव व संजय ने जानकारी दी है। इस पोस्ट से उसे मानसिक रूप से परेशानी हुई तथा उनकी समाज में छवि खराब हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 67 आईटी एक्ट व 500 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें