एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान टोहाना निवासी संतोख के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे सप्लायर के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। एंटी नारकोटिक्स पुलिस की टीम एसआई सुमेर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान वाल्मीकि चौक से बस अड्डे की तरफ जा रही थे। तभी टीम बस अड्डे के पास पहुंची तो सामने से एक युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया। सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और स्कूटी को डांगरा रोड की तरफ मोड़कर जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर उससे पूछताछ की और तलाशी ली तो स्कूटी पर रखे प्लास्टिक कट्टे से नशे की 4970 गोलियां व 10 शीशियां बरामद हुई। संवाद