फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव गिल्लाखेड़ा के पास दो कारें आपस में भिड़ गई। इससे कार सवार सिरसा के गांव नेजाडेला निवासी महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
घटना में गांव नेजाडेला निवासी ओमप्रकाश, रोहताश और सिरसा निवासी पंकज घायल हुए है। मामले के मुताबिक नेजाडेला निवासी ओमप्रकाश परिवार के साथ कार में सिरसा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर गांव गिल्लाखेड़ा के पास अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार कार की चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शांति देवी व अन्य तीनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया।