फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी कार चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के डीएसपी रोड पर एक घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात चोर स्टार्ट करके ले गए। गाड़ी के स्टार्ट होने की आवाज घर के अंदर मौजूद मालिक प्रदीप कुमार को सुन भी गई लेकिन जब तब वह घर से बाहर निकलकर चोरों तक पहुंचता तब तक चोर गाड़ी लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी मालिक के बयान दर्ज किए। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि डीएसपी रोड पर मोहन फर्नीचर की दुकान के सामने उसका घर है। रात करीब साढ़े 11 बजे उसे उसकी गाड़ी को चोरों ने जब चोरी करके ले जाने का प्रयास किया तो घर के अंदर उसे गाड़ी की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनने के बाद जब वह घर से बाहर पहुंचा तो दो युवक गाड़ी को ले जा रहे थे। चोरों का पीछा किया गया लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें